जिला पंचायत कार्यालय में प्रशासक सपना सिंह ने किया ध्वजारोहण

गाजीपुर।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत गाजीपुर कार्यालय परिसर में प्रशासक सपना सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत नजर आया ।
ध्वजारोहण के उपरांत प्रशासक सपना सिंह ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान से हमें राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है ।
उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं उन्हें मजबूत बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति सजग रहने तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संदेश देता है।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की रक्षा, लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा जनहित और राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प दोहराया ।
इस कार्यक्रम का समापन देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ हुआ।
