मुर्की खुर्द में कंबल–शाल वितरण से सैकड़ों ग्रामीणों को मिली राहत………
ग़ाज़ीपुर ।
गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत मुर्की खुर्द ग्राम सभा में मकर संक्रांति एवं नववर्ष के पावन अवसर पर समाजसेवी वज़ैर पठान उर्फ़ सज्जू भाई ने मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया ।
उन्होंने कड़ाके की ठंड के बीच ग्राम सभा के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं शाल का वितरण कर उन्हें ठंड से राहत दिलाई ।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि कंबल वितरण ग्राम सभा के वरिष्ठजनों के कर-कमलों से कराया गया, जिससे आयोजन को सम्मान और सामाजिक समरसता का स्वरूप मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और आयोजन को सराहा ।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सज्जू पठान ने कहा कि “इंसानियत ही सबसे बड़ी सेवा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की मदद करना ही मेरा उद्देश्य है।”
उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में आज भी कई बुनियादी कार्य अधूरे हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाना आवश्यक है। यदि ग्रामवासियों ने उन्हें सेवा का अवसर दिया तो सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़कों का निर्माण, बच्चों के लिए खेल का मैदान, पार्क, गांव का सौंदर्यीकरण तथा आदर्श गांव के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंदों को शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी उन्होंने दोहराया ।
ग्रामवासी वसीम खान ने सज्जू पठान की सराहना करते हुए कहा कि वे हमेशा जरूरतमंदों के दुख-दर्द को समझते हैं और उनके जख्मों पर मरहम लगाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सज्जू पठान नौजवानों के दिलों की धड़कन हैं और दिन-रात ग्रामवासियों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं ।
इस कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित ग्रामवासियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। साथ ही वरिष्ठजनों को सज्जू पठान द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन का वातावरण और भी भावपूर्ण हो गया ।
इस अवसर पर हाजी अब्दुल हक़ खां, अब्दुल मन्नान खां, मास्टर मोहिउद्दीन खां, शहाबुद्दीन खां, नूरुल हक़ खां, हाजी अय्यूब खां, हाजी मोइनुद्दीन खां, रेयाज़ खां, नियाज़, अलाउद्दीन खां, सरफराज खां, अब्दुल्लाह खां, फैसल खां (प्रमुख), मुश्ताक खां, गोरख यादव, बहादुर यादव, मुन्ना यादव, गरीब यादव, अमीर यादव, प्रकाश यादव, पप्पू यादव, सुनील यादव, पूर्णवासी राम, पारम राम, सुरेश राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने समाजसेवी सज्जू पठान के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों की निरंतरता की कामना की ।










