गाजीपुर ।
लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की नव निर्वाचित नारी शक्ति संभाग कार्यकारिणी ने रविवार को भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए मोहल्ले के साथ-साथ पूरे जनपद की महिला निवासियों के हित में हर संभव कदम उठाने का संकल्प दोहराया। यह समारोह नगर के शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने कूड़े के ढेर को स्वच्छ कर उसे बच्चों के खेलने योग्य पार्क में परिवर्तित किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल माननीय प्रधानमंत्री के स्वच्छता और स्वस्थ समाज के विचारों को साकार करती है ।
इस समारोह में नवनिर्वाचित नारी शक्ति संभाग की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। इसमें सविता सिंह (अध्यक्ष), वर्तिका पाण्डेय (उपाध्यक्ष), रीता सिंह (सचिव), ऋचा सिंह (प्रशासनिक अधिकारी), अमृता सिंह (कोषाध्यक्ष), ऋतु सिंह (मीडिया प्रभारी), नीतू सिंह (सहसचिव), अलंकृता सिंह (परियोजना प्रमुख), शालिनी श्रीवास्तव (प्रवक्ता), अंजू निगम (चीफ प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर), कान्ती चौरसिया (व्यवस्थापक मंत्री) तथा अंजू राय (सांस्कृतिक मंत्री) शामिल रहीं ।
इस अवसर पर अतिथि सोनी सिंह ने मोहल्ले में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। डॉ. पल्लवी ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया , जबकि डॉ. बीती सिंह ने घोषणा की कि उनके अस्पताल में बालिका जन्म पर निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वतंत्र सिंह ने मोहल्ले के विकास कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें प्रेरणादायक बताया। वहीं डॉ. डी.पी. सिंह ने मधुर गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया ।
इस कार्यक्रम के समापन पर नारी शक्ति संभाग की अध्यक्षा सविता सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके पश्चात लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने अग्नि प्रज्वलित कर पूजन-अर्चन किया और पारंपरिक लोहड़ी गीत गाए ।
इस अवसर पर तारा पाण्डेय, श्रीमती फूलमती यादव, नर्गिस सिंह, कृष्णा सिंह, इंदु सिंह, मीरा चौरसिया, विभा सिंह, शारदा सिंह, अंजू श्रीवास्तव, उर्मिला यादव, ऊषा यादव, पूनम श्रीवास्तव, गीता तिवारी, पूजा श्रीवास्तव, अर्चना यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं ।
इस समस्त कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी ऋतु सिंह द्वारा दी ।










