गाजीपुर ।
गाजीपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को पत्रकारों की सुरक्षा और हितों को ध्यान में रखते हुए बीमा शिविर का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में संस्था से जुड़े 56 पत्रकार सदस्यों का 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कराया गया ।
मुख्य डाकघर गाजीपुर परिसर में आयोजित इस बीमा शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के पहले चरण में पत्रकारों को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराया गया, जिससे पत्रकारों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हुई ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रेस क्लब अध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि गाजीपुर प्रेस क्लब प्रत्येक वर्ष अपने सभी सदस्यों को यह सुविधा प्रदान करता है ।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के लिए बीमा प्रक्रिया का प्रथम चरण पूर्ण कर लिया गया है, जबकि शेष सदस्यों का बीमा आगामी दिनों में अलग-अलग शिविर लगाकर कराया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि गाजीपुर प्रेस क्लब अपने सदस्यों के साथ-साथ जिले के सभी पत्रकारों के हितों के लिए लगातार कार्य करता रहा है। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर संस्था सदैव संघर्षरत रहेगी और भविष्य में भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाते रहेंगे ।
बीमा शिविर के दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक मनीष मिश्रा, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, महासचिव कृपा कृष्ण केके, सचिव विनित दुबे सहित कार्यकारिणी सदस्य मुकेश उपाध्याय राजू, संजीव कुमार, रजत, संदीप शर्मा सोनू, अंजनी कुमार तिवारी सोनू आदि मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई ।
पत्रकारों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पत्रकार हित में एक सराहनीय कदम बताया है ।










