गाजीपुर ।
सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत सकरताली में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शीत ऋतु के दौरान असहाय एवं गरीब वर्ग के लिए संचालित कंबल वितरण योजना के अंतर्गत बुधवार को जरूरतमंदों को राहत प्रदान की गई। कार्यक्रम में स्थानीय लेखपाल दुष्यंत सिंह की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मंडल अध्यक्ष काशी चौहान, गोपाल राय एवं मुरली कुशवाहा द्वारा विधवा, दिव्यांग तथा वृद्ध श्रेणी के लगभग 50 जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया गया ।
निर्धारित संख्या के उपरांत वंचित महिलाओं को ठंड से बचाव हेतु शाल भी वितरित की गई, जिससे लाभार्थियों में विशेष प्रसन्नता देखने को मिली। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनकल्याणकारी योजनाएं निरंतर प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत कुमार प्रजापति, चंदन विश्वकर्मा, संतोष प्रजापति, आनंद पासवान, पवन शर्मा, दिलीप विश्वकर्मा सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा ।










