गाजीपुर ।
नगर के गोलाघाट में श्री राम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का गोलाघाट स्थित श्री राम जानकी मंदिर में बीते चार दिनों से प्राण प्रतिष्ठा के पावन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है ।
पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं ।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिवस पंचांग पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। इसके पश्चात क्रमशः जलाधिवास, अन्नाधिवास, विधिवत स्नान एवं मूर्ति नगर भ्रमण जैसे शास्त्रोक्त संस्कार संपन्न कराए गए। सभी अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार और आचार्यों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से संपन्न हुए ।
आज अंतिम दिवस प्रातः 11 बजे से मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध एवं पंचामृत से अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक के उपरांत विशाल महा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।

मंदिर समिति एवं स्थानीय निवासियों द्वारा समस्त सनातन धर्मावलंबियों से भंडारे में पधारकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
इस आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग देखने को मिला ।
इस पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया ।










