गाजीपुर।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियाँ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। दिनांक 11 फरवरी 2026 को प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर मय हमराह टीम द्वारा थाना जमानियाँ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 225/2025 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया ।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त गुल्ली उर्फ गुलिया राम (उम्र करीब 46 वर्ष), पुत्र भुल्लन राम वनवासी, निवासी ग्राम 341 उत्तर टोला नवली, थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर को कर्बला खिजरी शहीद के पास से गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के ₹13,520 नकद बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्त संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा संपन्न की गई ।
वहीँ जमानियाँ पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।












