Blog

शिक्षक पर हाईस्कूल के छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज…।


गाजीपुर।

शादियाबाद थाना क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज में हाईस्कूल के एक छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

जानकारी के अनुसार, कॉलेज के शिक्षक विजय यादव पर हाईस्कूल के छात्र अभय कुमार की पिटाई करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि कुछ छात्रों ने शिक्षक को गाली दी थी, जिसके बाद गाली देने वाले छात्र मौके से भाग गए। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र अभय कुमार को पकड़ लिया।

पीड़ित छात्र ने शिक्षक से गाली नहीं देने की बात कहते हुए सफाई देने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि शिक्षक ने आक्रोशित होकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद छात्र के परिजन शादियाबाद थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।

फिलहाल, पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच एवं आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button