वांछित अभियुक्त और बाल अपचारी गिरफ्तार…।

बरेसर पुलिस ने बनवा नहर पुलिया से दबोचा, मामले में विधिक कार्रवाई जारी
गाजीपुर, 9 सितंबर ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने बुधवार को मु0अ0सं0 181/2026 धारा 87, 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके साथ एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह ने कार्रवाई करते हुए सुधीर प्रजापति (19) पुत्र जनार्दन प्रजापति, निवासी ग्राम अमवा असकरन (कोहारपुर), थाना बरेसर को बनवा नहर पुलिया से गिरफ्तार किया। उसके साथ एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया ।
पुलिस के मुताबिक दोनों का संबंध थाना बरेसर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 181/2026 से है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंपुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह थाना बरेसर शामिल रहे।



