Blog

महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी सपा : राजेश कुशवाहा

गाजीपुर ।

चौकिया ग्राम सभा में तीन दिन पूर्व रेखा पत्नी मंगल कुशवाहा के साथ क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा द्वारा कथित अभद्रता किए जाने तथा मोबाइल फोन छीनकर तोड़ने के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा और जिला सचिव नरेंद्र कुशवाहा ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी सिंह यादव ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा शासन में अत्याचार और अपराध बढ़े हैं तथा पुलिसिया उत्पीड़न को संरक्षण मिलने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा ने कहा कि सरकार एक ओर महिला सशक्तिकरण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता और महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ समाजवादी पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारी अथवा कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। सपा नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ने पर इस मामले को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा।

सपा नेताओं की मौजूदगी में पीड़ित परिवार ने भी घटना से संबंधित अपनी बात विस्तार से रखी। नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि न्याय की लड़ाई में पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button