Blog

गाजीपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा बने नेशनल रेफरी…।

पावरलिफ्टिंग में देश-विदेश में बढ़ाया गाजीपुर का गौरव, नई जिम्मेदारी मिलने पर खेलप्रेमियों में खुशी…..

गाजीपुर ।

जनपद के अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग खिलाड़ी, एशिया चैंपियन एवं एबीएस जिम के संस्थापक अरविंद शर्मा को गाजीपुर में आयोजित 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 एवं स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता में नेशनल रेफरी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेलप्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

अरविंद शर्मा सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियन रह चुके हैं। अपने लंबे खेल जीवन में उन्होंने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश और गाजीपुर का गौरव बढ़ाया है।

खिलाड़ी के रूप में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने के बाद अब अरविंद शर्मा को नेशनल रेफरी की जिम्मेदारी मिलना उनके खेल जीवन की एक नई उपलब्धि मानी जा रही है। प्रतियोगिता के दौरान उन्हें इस नई भूमिका में देखने के लिए स्थानीय खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह रहा।

अरविंद शर्मा की इस उपलब्धि पर जिले के खिलाड़ियों, खेल संगठनों और खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि अरविंद शर्मा ने अपने प्रदर्शन और समर्पण से गाजीपुर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। अब रेफरी के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button