Blog

गाजीपुर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव का मतदान, स्नातक में 43.61% तो शिक्षक में 69.52% वोटिंग…।

गाजीपुर ।

जनपद में वाराणसी स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

निर्वाचन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद में वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 50,283 मतदाता पंजीकृत थे, जबकि खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 6,194 मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना था।

मतदान प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सात जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय तक जारी रही।

स्नातक में 43.61 प्रतिशत, शिक्षक में 69.52 प्रतिशत मतदान

शाम 4 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 15,648 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही मतदान प्रतिशत 43.61 रहा। वहीं, खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 4,306 मत पड़े, जो 69.52 प्रतिशत मतदान के बराबर रहा।

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान निर्धारित समय पर संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था मुस्तैद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button