Blog

बोलेरो की टक्कर से फल विक्रेता राजू की मौत, वाहन छोड़कर चालक फरार…।

 

गाजीपुर।

शहर में मंगलवार की रात बोलेरो की टक्कर से फल विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बंशीबाजार निवासी राजू प्रकाश नगर में फल बेचने के बाद मंगलवार की रात करीब आठ बजे घर लौट रहा था। वह सैनिक चौराहे की ओर से होकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान देवकी स्वीट के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल राजू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फरार चालक की तलाश की जा रही है।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button