Blog

गाजीपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह निलंबित; दिनेश पाठक को मिली कमान…।

एसपी विनय कुमार सिंह की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, निलंबन की वजह पर सस्पेंस बरकरार....।

 

गाजीपुर ।

जिले के पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शहर कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात दिनेश कुमार पाठक को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

शहर कोतवाल के अचानक निलंबन की खबर से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। एसपी के इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, अभी तक निलंबन के पीछे की वजह को लेकर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है ।

गौरतलब है कि जिले में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में शहर कोतवाल के खिलाफ एसपी की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, निलंबन का आपराधिक घटनाओं या किसी अन्य विभागीय लापरवाही से सीधा संबंध है या नहीं, यह आधिकारिक स्पष्टीकरण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा ।

फिलहाल दिनेश कुमार पाठक को शहर कोतवाली की कमान सौंपे जाने के बाद पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर भी नजर रहेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button