Blog

गाजीपुर का नाम बदलकर ‘गाधिपुरी’ या ‘गाधिपुरम’ करने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन…।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा मांगपत्र , महर्षि विश्वामित्र और राजा गाधि के पौराणिक इतिहास का दिया हवाला...।

 

गाजीपुर ।

जनपद का नाम बदलकर ‘गाधिपुरी’ अथवा ‘गाधिपुरम’ किए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, गाजीपुर की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि विनोद जोशी को ज्ञापन देकर जनपद का नाम परिवर्तन किए जाने की मांग उठाई।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष एवं काशी प्रांत के प्रांतीय मंत्री डीके श्रीवास्तव ने कहा कि गाजीपुर का नाम बदलकर गाधिपुरी किए जाने की मांग विभिन्न संगठनों और जनभावनाओं के माध्यम से समय-समय पर उठती रही है। उन्होंने कहा कि संगठन का मानना है कि वर्तमान गाजीपुर का नाम इस्लामी शासक मसूद गाजी के नाम पर रखा गया था, जबकि इस जनपद का संबंध प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों और पौराणिक परंपराओं से रहा है।

उन्होंने बताया कि गाजीपुर को महर्षि विश्वामित्र की जन्मभूमि माना जाता है। महर्षि विश्वामित्र के पिता राजा गाधि के नाम पर जनपद का नाम ‘गाधिपुरी’ अथवा ‘गाधिपुरम’ रखा जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस दिशा में आवश्यक पहल कर जनपद का नाम परिवर्तन करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अभिषेक सिंह, कन्हैया उपाध्याय, रमेश गुप्ता, संदीप अग्रहरि, प्रदुम पांडेय, राज पांडेय, गोविंद विश्वकर्मा, लवकुश बिंद, गोपाल कुमार, निखिल विश्वकर्मा, सुशील पांडेय, दीपक पांडेय, प्रदीप गुप्ता, पप्पू गुप्ता, रवि प्रकाश सिंह, रवि कुमार, संजय, अमित कुमार, धर्मेंद्र सिंह सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button