श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा का वार्षिक पूजनोत्सव 10 नवंबर को, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत होंगी मुख्य अतिथि….।

गाजीपुर ।
श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा, ददरी घाट के प्रांगण में चित्रांश बंधुओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त का वार्षिक पूजनोत्सव 10 नवंबर 2026, मंगलवार को शाम चार बजे से श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा।
इस पूजनोत्सव के अवसर पर विधि-विधान से भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन एवं महाआरती की जाएगी। इसके साथ ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत शामिल होंगी।
संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वार्षिक पूजनोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने जनपद के समस्त चित्रांश बंधुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
इस बैठक में संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, शिव शंकर सिन्हा, दिनेश श्रीवास्तव, कमलेश सभासद, रवि श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव, रिंकू श्रीवास्तव, कौशल श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, एडवोकेट सुनील दत्त, मुनेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, झुन्ना, राजीव वर्मा, अंजनी श्रीवास्तव, जेपी श्रीवास्तव, रंजन श्रीवास्तव, सुबोध सत्संगी, प्यारे मोहन, संदीप श्रीवास्तव एवं संदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधु उपस्थित रहे ।















