
गाजीपुर ।
जंगीपुर थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के पांच हजार रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए । अपनी धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क के प्रति आभार व्यक्त किया है ।
पुलिस के अनुसार, जंगीपुर थाना क्षेत्र के खैरुल्लाहपुर गांव निवासी मो. अनश खान पुत्र महमूद्दीन खान ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर हेल्प डेस्क ने एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायत संख्या 33109260253050 के आधार पर कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी की रकम को होल्ड कराया।
इसके बाद एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पूरी पांच हजार रुपये की धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जंगीपुर, उपनिरीक्षक जमालुद्दीन और कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत —
गाजीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ठगी की रकम वापस कराने का प्रयास किया जा सके।















