नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी बाल अपचारी अभिरक्षा में…।
गहमर पुलिस ने भदौरा बस स्टैंड के पास से पकड़ा, न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत...।

गाजीपुर ।
गहमर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार, एक नवंबर को उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गहमर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 234/2026 में वांछित बाल अपचारी को भदौरा बस स्टैंड के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
मामले में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव एवं उनके हमराह शामिल रहे।















