Blog

खानपुर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार….।

गाजीपुर ।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने शनिवार को न्यायालय से जारी वारंट के मामले में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय सैदपुर भेज दिया ।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट सैदपुर, गाजीपुर द्वारा जारी वारंट संख्या 240/23 के तहत कैलाश सोनकर और लालजी सोनकर को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध थाना खानपुर में धारा 323, 504 और 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है। यह मुकदमा शैलबाला बनाम बसंतू आदि से संबंधित है।

गिरफ्तार वारंटियों की पहचान कैलाश सोनकर (53) पुत्र हीरा सोनकर तथा लालजी सोनकर (35) पुत्र हीरालाल उर्फ हरिलाल सोनकर, निवासी ग्राम रामपुर, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

यह समस्त करवाई खानपुर थाना अध्यक्ष रोहित मिश्रा के नेतृत्व में की गई  । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय, कांस्टेबल बृजेन्द्र द्विवेदी और कांस्टेबल राकेश पाल मुख्य रूप से शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button