Blog

39 साल की सेवा के बाद भोलानाथ पांडेय और आशा सिंह सेवानिवृत्त, पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी विदाई…।

गाजीपुर ।

पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद शनिवार को महिला उपनिरीक्षक आशा सिंह और मुख्य आरक्षी भोलानाथ पांडेय सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस लाइन गाजीपुर में आयोजित विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने दोनों पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र, पुष्पमाला और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

महिला उपनिरीक्षक आशा सिंह ने 1 फरवरी 1988 को महिला आरक्षी के पद पर पुलिस सेवा में प्रवेश किया था। उन्होंने लगभग 36 वर्ष 9 माह की सेवा दी। वहीं, मुख्य आरक्षी भोलानाथ पांडेय 1 जनवरी 1987 को आरक्षी के पद पर पुलिस बल में भर्ती हुए थे। उन्होंने लगभग 39 वर्ष 10 माह तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं। दोनों का सेवाकाल सराहनीय रहा।

समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देना सराहनीय है। उन्होंने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button