Blog

कार सवार बदमाशों ने बंशी बाजार स्थित संगिनी ज्वेलर्स को बनाया अपना निशाना , लूट की वारदात से व्यापारियों में दहशत….।

 

गाजीपुर ।

सदर कोतवाली क्षेत्र के बंशी बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े कार सवार तीन बदमाशों ने संगिनी ज्वेलर्स के शोरूम में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया ।

बदमाश फायरिंग करते हुए सोने की छह चेन लूटकर फरार हो गए। सरेआम हुई इस घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, कार सवार तीन बदमाश संगिनी ज्वेलर्स के शोरूम में पहुंचे। वहां उन्होंने पहले सोने की तीन चेन पसंद कीं। इसके बाद अचानक फायरिंग करते हुए बदमाशों ने शोरूम से सोने की छह चेन लूट लीं और मौके से फरार हो गए। बीच बाजार हुई इस वारदात से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस बदमाशों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में हुई लूट की इस घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button