Blog

मेधावी विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा में 60 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग…।

बाल दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित...।

 

गाजीपुर (करंडा) ।

मां भगवती धाम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को करंडा ब्लॉक के ब्राह्मणपुरा गांव स्थित हरि शांति हाल में मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कक्षा नौ से 12वीं तक के कुल 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रतिभा को निखारना, उनकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता विकसित करना तथा उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना रहा। डेढ़ घंटे तक चली परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रश्नों का निर्माण पाठ्यक्रम के आधार पर चेतक कोचिंग सेंटर के शिक्षकों द्वारा किया गया था।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आगामी बाल दिवस एवं वार्षिकोत्सव समारोह में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए खेलकूद एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव हरेंद्र यादव, सदस्य संतोष यादव, अध्यापक राजीव यादव, ऋषिकेश यादव, सत्येंद्र सिंह एवं सगुन चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button