Blog

छठ महापर्व पर सात प्रमुख घाटों पर तैनात रहेंगे नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक….।

15 और 16 नवंबर को निर्धारित समय पर संभालेंगे जिम्मेदारी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण में करेंगे प्रशासन का सहयोग...।

 

गाजीपुर ।

छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व के दौरान विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए उनकी सुरक्षा, सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए जनपद के सात प्रमुख घाटों पर नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई है।

अपर जिल जिलाधिकारी (भू-राजस्व) ने बताया कि जनपद में छठ महापर्व 15 एवं 16 नवंबर को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, गाजीपुर कार्यालय से जारी आदेश के तहत स्वयंसेवकों को अलग-अलग घाटों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 नवंबर को शाम चार बजे से पूजा समाप्ति तक तथा 16 नवंबर को सुबह पांच बजे से पूजा समाप्ति तक स्वयंसेवक अपने-अपने तैनाती स्थलों पर मुस्तैद रहेंगे। वे श्रद्धालुओं की सहायता करने, भीड़ को नियंत्रित करने, किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम और आपात स्थिति में प्रशासन को सहयोग प्रदान करेंगे।

इन सात घाटों पर लगाई गई है ड्यूटी

1. नवापुरा घाट: संतोष कुमार वर्मा, आकाश दीप, संतोष कुमार केशरी, राजेश कुमार सिंह, अनुप कुमार वर्मा, प्रमोद गुप्ता एवं सत्यप्रकाश चौधरी।

2. मशहूर घाट (रामेश्वर घाट): गौतम कुमार, सुमित अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार यादव, वीरेन्द्र कुमार यादव एवं राजेन्द्र केड़िया।

3. कलेक्ट्रेट घाट: राजेश कुमार गुप्ता, आनन्द कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार गुप्ता एवं विवेक गुप्ता।

4. ददरी घाट: विजय कुमार वर्मा, चन्द्र मोहन केशरी, आशीष राय, शशांक प्रकाश राय, नवीन कुमार राय, संतोष कुमार एवं मुकेश कुमार श्रीवास्तव।

5. पोस्टा घाट: मनोज यादव, पवन श्रीवास्तव, प्रणव पाण्डेय, अभय कुमार शर्मा एवं शिवम कुमार शर्मा।

6. चीतनाथ घाट: अनुज श्रीवास्तव, अजय कुमार, संदीप मिश्रा, महादेव सिंह यादव, विक्रान्त चौधरी एवं संदीप सिंह।

7. पवहारी बाबा घाट: विशाल कुमार चौरसिया, अभिषेक सिंह, दुर्गा दत्त चतुर्वेदी एवं अभिषेक कुमार।

जारी आदेश में सभी नामित स्वयंसेवकों को निर्धारित समय से अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और किसी भी आपात स्थिति अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने को कहा गया है ।

जिला प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा से बचाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button