Blog

‘मेरे सपनों का भारत 2047’ पर बच्चों ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर…।

गाजीपुर ।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गाजीपुर में मंगलवार को विकास खंड सदर के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं के लिए ‘मेरे सपनों का भारत 2047’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कला प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चित्रों के माध्यम से वर्ष 2047 के विकसित एवं सशक्त भारत की परिकल्पना को जीवंत रूप दिया। बच्चों ने शिक्षा, तकनीक, स्वच्छता, पर्यावरण, आत्मनिर्भरता और देश के विकास से जुड़ी अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती सपना सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती उपासना रानी वर्मा तथा खंड शिक्षा अधिकारी सदर श्री मिन्हाज आलम उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागी बच्चों की चित्रकला का अवलोकन किया और उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत की संकल्पना और रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रति रुचि एवं जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button