एयर शो को लेकर डीएम और एसपी ने अंधऊ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण….।
नमो घाट वाराणसी में होने वाले हवाई प्रदर्शन के मद्देनजर तैयारियों का लिया जायजा, सुरक्षा और साफ-सफाई के दिए निर्देश....।

गाजीपुर ।
वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित होने वाले एयर शो (हवाई प्रदर्शन) को लेकर गाजीपुर की अंधऊ हवाई पट्टी पर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने अंधऊ हवाई पट्टी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
हवाई प्रदर्शन के दौरान अंधऊ हवाई पट्टी से भी विमानों के उड़ान भरने के मद्देनजर अधिकारियों ने परिसर में की जा रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा की गई ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखने तथा आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया ।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि हवाई पट्टी पर विमानों के संचालन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि एयर शो से जुड़ी गतिविधियां सुचारु रूप से संपन्न हो सकें ।















