
गाजीपुर ।
खबर गाजीपुर से जहां बिरनो थाना पुलिस ने धमकी देने और डीपी एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित एक आरोपी को आज गिरफ्तार किया है । पुलिस ने शुक्रवार, 27 नवंबर को चेकिंग के दौरान बिहरा गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक संगम लाल द्विवेदी पुलिस टीम के साथ ग्राम बिहरा में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना बिरनो में पंजीकृत मुकदमा संख्या 206/2026, धारा 108, 351(3) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित आरोपी अरविन्द सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविन्द सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बिहरा, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संगम लाल द्विवेदी एवं उनके हमराही पुलिसकर्मी शामिल रहे।














