Blog

यूसुफपुर में जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप , राजस्व टीम भेजकर कार्रवाई का एसडीएम ने दिया वनवासीयों को आश्वासन….।

पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, न्याय के लिए बनवासी परिवार ने एसडीएम से लगाई गुहार....।

 

गाजीपुर ।

शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत यूसुफपुर में पट्टे की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर एक बनवासी परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार जखनियां तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अतुल कुमार से मिला और अपनी पीड़ा बताते हुए जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पट्टे की जमीन पर उसके पति और ससुर लंबे समय से काबिज थे, लेकिन गांव के जितेंद्र कनौजिया और श्यामलाल कनौजिया ने कथित तौर पर जबरन जमीन पर कब्जा कर लिया है। महिला का कहना है कि जब परिवार के लोग अपनी जमीन पर जाने का प्रयास करते हैं, तो उन्हें गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देकर डराया जाता है।

वहीं, शिवकुमार बनवासी ने बताया कि उक्त जमीन परिवार को 20 वर्ष के लिए पट्टे पर आवंटित की गई थी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने धमकी देकर पट्टे की जमीन पर कब्जा कर लिया, जिससे परिवार अपने ही हक की जमीन से बेदखल हो गया है।

पीड़ित परिवार ने एसडीएम से जमीन पर कब्जा वापस दिलाने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर एसडीएम अतुल कुमार ने परिवार को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने मामले में राजस्व टीम भेजकर जांच कराने और जमीन खाली कराने की कार्रवाई का भरोसा दिया।

परिवार को अब प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है , ताकि उन्हें अपनी पट्टे की जमीन पर दोबारा अधिकार मिल सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button