Blog

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मनाया काला दिवस…।

भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का लगाया आरोप...।

 

गाजीपुर ।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सरजू पांडेय पार्क, कचहरी में काला दिवस मनाकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और विपक्षी नेताओं के साथ दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता के अहंकार में लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से किए गए बलपूर्वक और अभद्र व्यवहार से लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज से भयभीत है और अपनी नीतियों के खिलाफ उठने वाली आवाज को दबाने के लिए पुलिस एवं अन्य सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे।

एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जिम्मेदारी विपक्ष और आम जनता दोनों की है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

प्रदर्शन में बटुक नारायण मिश्र, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, मुसाफिर बिंद, राघवेंद्र कुमार, हामिद अली, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, अरविंद मिश्रा, सेंटू जैदी, राजेश गुप्ता, राम नगीना पांडेय, रईस अहमद, सतीश उपाध्याय, राजेश राय, माधव कृष्ण, धर्मेंद्र कुमार, प्रकाश राय, जफर सादिक सिद्दीकी, सतीश श्रीवास्तव, अयूब हीरा राम, संजय गुप्ता, जेपी पांडेय, राघवेंद्र चौबे, देवेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष सिन्हा, पप्पू निषाद, शंभू सिंह कुशवाहा, संजय, शमशाद आलम, काजल कश्यप, अक्षय बिंद, अखिलेश यादव, आलोक यादव, गोल्डन यादव, चंद्रहास यादव, शबीहुल हसन, विनोद कुमार, शक्ति आनंद यादव, अमित कुमार राय, पारस उपाध्यक्ष, डॉ. सुमेर कुशवाहा, मिथलेश सिंह, जलाल अब्बासी, राजेश सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, विंध्याचल कुशवाहा, राजेश उपाध्याय, सदानंद गुप्ता, सबीबुल हसन, गुड्डू कुमार, अब्दुल्ला मास्टर, इस्लाम मास्टर, संजय साहू और गुलबाश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button