गोपाल यादव के पिता को श्रद्धांजलि देने गाजीपुर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल…।
कहा- जनता में सरकार के प्रति आक्रोश , पीडीए के लोगों के साथ हुआ धोखा ; यूपी में पीडीए की सरकार बनने का दावा...।

2027 का चुनाव जनता खुद लड़ने जा रही है :– श्यामलाल पाल
गाजीपुर ।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल गुरुवार को पार्टी नेता गोपाल यादव के आवास पर पहुंचे और उनके पिता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद वह पीडीए पंचायत के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और गठबंधन से जुड़े सवालों पर अपनी बात रखी।
बता दे कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। गाजीपुर पहुंचे श्यामलाल पाल ने कहा कि 2027 का चुनाव जनता खुद लड़ने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता में मौजूदा सरकार के प्रति काफी आक्रोश है और पीडीए के लोगों के साथ धोखा किया गया है।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा के किले को ध्वस्त करेगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनने जा रही है।

कांग्रेस के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर श्यामलाल पाल ने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के घटक दल साथ मिलकर चुनाव मैदान में थे और उम्मीद है कि वर्ष 2027 में भी गठबंधन बरकरार रहेगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटे हैं। सीटों के बंटवारे सहित गठबंधन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के स्तर पर लिए जाएंगे ।















