Blog

एमएलसी निर्वाचन-2026: माइक्रो ऑब्जर्वर और मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न…।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और सीडीओ आलोक प्रसाद की मौजूदगी में एनआईसी कार्यालय में हुई प्रक्रिया....।

 

गाजीपुर ।

जनपद में एमएलसी निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को माइक्रो ऑब्जर्वर एवं मतदान कार्मिकों का प्रथम रैंडमाइजेशन संपन्न कराया गया। यह प्रक्रिया प्रातः 10 बजे एनआईसी कार्यालय, गाजीपुर में एडीआईओ, एनआईसी द्वारा पूरी की गई।

रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) आलोक प्रसाद की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान एडीईओ (निर्वाचन) और परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (पीडी, डीआरडीए) भी मौजूद रहे।

निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से निर्वाचन संबंधी तैयारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा किया जा रहा है, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button