बाबूराम के परिजनों से मिले एमएलसी और अधिकारी, मजिस्ट्रियल जांच का आश्वासन….।
चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र सौंपा, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने का भी भरोसा....।

गाजीपुर ।
नोनहरा थाना क्षेत्र के कचकमरुला गांव निवासी मृतक बाबूराम के परिजनों से शनिवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं, मृतक के परिजनों को एक दिन पूर्व दी गई चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।

मुलाकात के दौरान परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने सहित अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ित परिवार को शासन की ओर से अनुमन्य सहायता समय से मिल सके।
एमएलसी और अधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही, हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही ।















