Blog

मांगों को लेकर एलपीजी वितरकों ने किया प्रदर्शन…।

सरजू पांडेय पार्क में जुटे जिलेभर के वितरक, मांगें पूरी न होने पर दिल्ली में धरने की चेतावनी...।

 

गाजीपुर ।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) के आह्वान पर जिले के एलपीजी वितरकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सरजू पांडेय पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वितरकों ने अपनी समस्याओं के समाधान और मांगों को तत्काल पूरा किए जाने की मांग उठाई।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि देशभर के करीब 26 हजार एलपीजी वितरकों ने छह अक्टूबर को ‘नो मनी, नो इंडेंट’ के तहत तेल कंपनियों के खाते में राशि ट्रांसफर नहीं करने और गैस का इंडेंट नहीं लगाने का निर्णय लिया है। वितरकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान एलपीजी वितरकों ने होम डिलीवरी एवं प्रशासनिक शुल्क में तत्काल 75 रुपये की वृद्धि, ई-केवाईसी के लिए 236 रुपये भुगतान तथा तेल कंपनियों द्वारा वितरकों के माध्यम से विभिन्न उत्पादों की जबरन बिक्री पर रोक लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई।

एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि वितरकों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इसके तहत 26 अक्टूबर को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो देशभर के एलपीजी वितरक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button