Blog

11 लाख रुपये के एमडी ड्रग्स के साथ दो युवक गिरफ्तार…।

मरदह पुलिस और स्वाट टीम बी की संयुक्त कार्रवाई, मुंबई से मादक पदार्थ लाकर बेचने की फिराक में थे आरोपी...।

 

गाजीपुर ।

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मरदह पुलिस और स्वाट टीम ‘बी’ की संयुक्त टीम ने सोमवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 114.21 ग्राम नशीला पाउडर एमडी (एमए) बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने 5 अक्टूबर को वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर कछुहरा पुलिया से करीब 50 मीटर आगे बनारस से मऊ जाने वाली लेन पर संदिग्ध अवस्था में मौजूद दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 114.21 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिन्स कुमार उर्फ गोलू (22) पुत्र गिरिबाश राम निवासी दुर्खुशी, थाना मरदह और अभिषेक कुमार (21) पुत्र सन्तलाल राम निवासी बरेन्दा, थाना मरदह के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद मादक पदार्थ मुंबई से लाया गया था और वे इसे बेचने की फिराक में थे। बरामदगी के आधार पर थाना मरदह में मु0अ0सं0 303/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में थाना मरदह के प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम तथा स्वाट टीम-बी के प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी मय टीम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button