
गाजीपुर ।
जनपद में एक दर्दनाक हादसे में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद स्नान करने गए 30 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, कोडरी गांव निवासी अलगू राम (30) पुत्र राकेश कुमार श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। संस्कार संपन्न होने के बाद वह पोस्ता घाट पर स्नान करने चले गए। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गए।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद डूबे हुए युवक का शव बरामद किया गया । युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।
बताया गया कि मृतक के परिवार में दो भाई और एक बेटी हैं। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है ।















