छिनैती के मामले में एक युवक गिरफ्तार, दो बाल अपचारी अभिरक्षा में…।
सैदपुर पुलिस ने चार मोबाइल फोन किए बरामद, हाईवे पर बड़ेपुर गांव के पास हुई कार्रवाई....।

गाजीपुर ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सैदपुर पुलिस ने छिनैती के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छिनैती का एक मोबाइल फोन समेत कुल चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक रमेश प्रसाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर बड़ेपुर गांव के पास कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 346/2026, धारा 304(2) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित सुजीत यादव (19 वर्ष), पुत्र सुदर्शन यादव, निवासी भीरा बलुआ, थाना सैदपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से छिनैती का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके अलावा तलाशी के दौरान दो मल्टीमीडिया मोबाइल फोन और एक की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। इस प्रकार कुल चार मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगे हैं। मामले में बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश प्रसाद और उपनिरीक्षक रामचन्द्र सिंह अपनी-अपनी हमराह टीम के साथ शामिल रहे।















