Blog

गंगा नहाते समय किशोरी डूबी, दो को बचा लिया गया….।

 

भांवरकोल (गाजीपुर)।

थाना क्षेत्र के पलियां बुजुर्ग घाट पर रविवार को गंगा नहाते समय तीन बच्चियां डूबने लगीं। दो को किसी तरह बचा लिया गया, जबकि तीसरी किशोरी गहरे पानी में डूब गई। घटना के बाद घाट पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश शुरू कराई।

पलियां बुजुर्ग गांव निवासी सुनील गोंड़ की पुत्री शिवांजलि (11) परिवार के साथ गंगा स्नान करने गई थी। नहाते समय तीनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। लोगों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद श्रीनिवास चौधरी और विनीत निषाद ने गंगा में छलांग लगा दी। उन्होंने किसी तरह स्नेहा और सरागनी को बचा लिया, लेकिन शिवांजलि पानी में डूब गई।

डूबने की सूचना मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पर पहुंच गए। परिवार के लोग भी घाट पर पहुंच गए। गोताखोर बच्ची की तलाश में जुट गए, लेकिन पानी अधिक होने के कारण उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

परिजनों के अनुसार, शिवांजलि बलिया के भरौली स्थित निजी विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर तहसीलदार महेंद्र बहादुर और लेखपाल अर्पणा राय भी पलिया गंगा घाट पर पहुंच गए। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डालकर गंगा में लापता शिवांजलि की तलाश की जा रही है। तहसीलदार महेंद्र बहादुर ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button