Blog

दो उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस बने निरीक्षक, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई….।

 

गाजीपुर ।

पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस मनीष कुमार त्रिपाठी और रणधीर कुमार गिरि को निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जनता की सेवा में नए उत्साह के साथ कार्य करने तथा पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अपर पुलिस अधीक्षक नगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button