गाजीपुर में एसएस कंप्यूटर के नए शोरूम का शुभारंभ, लैपटॉप से लेकर सीसीटीवी कैमरे तक मिलेंगे…।
2011 से आईटी क्षेत्र में दे रहा सेवाएं, उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर सर्विस उपलब्ध कराने पर जोर...।

गाजीपुर ।
शहर के लंका चुंगी स्थित गेट नंबर-4 के बगल में एसएस कंप्यूटर के नए शोरूम का शुभारंभ किया गया। वर्ष 2011 से आईटी क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा एसएस कंप्यूटर अब नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को कंप्यूटर ।और तकनीक से जुड़े विभिन्न उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। प्रतिष्ठान की ओर से उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और विश्वसनीय सर्विस उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नए शोरूम में लैपटॉप, डेस्कटॉप कंप्यूटर, कीबोर्ड, माउस, सीसीटीवी कैमरे, प्रिंटर, गेमिंग लैपटॉप और थर्मल प्रिंटर सहित कई प्रकार के आईटी उत्पाद उपलब्ध हैं। ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पादों की गुणवत्ता, उचित कीमत और बिक्री के बाद बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
एसएस कंप्यूटर के संचालकों ने बताया कि वर्ष 2011 से ग्राहकों का विश्वास अर्जित करना उनकी प्राथमिकता रही है। ग्राहकों का भरोसा ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास को बनाए रखते हुए नए शोरूम की शुरुआत की गई है। उनका उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार बेहतर उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ ही संतोषजनक सेवा देना है।
शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर संचालक शेरशाह और शहंशाह सहित अमित, टिंकू, चंदन राय, अभिषेक सिंह उर्फ भोलू, सुजीत सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप शर्मा, सुमित श्रीवास्तव, अजय राय, बबलू, प्रमोद सिन्हा, महताब आलम और श्रीकांत राय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
एसएस कंप्यूटर का नया शोरूम लंका चुंगी स्थित गेट नंबर-4 के बगल में शुरू किया गया है। यहां ग्राहक कंप्यूटर और आईटी से संबंधित विभिन्न उत्पादों की खरीदारी कर सकते हैं।















