Blog

पीजी कॉलेज गाजीपुर में एनसीसी कैडेटों का रैंक अलंकरण समारोह आयोजित…।

गाजीपुर ।

पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, गाजीपुर में एनसीसी कैडेटों के रैंक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 92 यूपी बटालियन एनसीसी, गाजीपुर के कमान अधिकारी कर्नल अनुभव राज, एसएम तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राघवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में कैडेटों को विभिन्न रैंक प्रदान की गईं।

समारोह में सीनियर अंडर ऑफिसर ज्योति जायसवाल, अंडर ऑफिसर संदीप गुप्ता, अंडर ऑफिसर आदित्य पाठक, सार्जेंट विकास यादव, सार्जेंट जूही दुबे, सार्जेंट विकास गुप्ता तथा कॉर्पोरल आदित्य सिंह को रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य योग्य कैडेटों को कॉर्पोरल एवं लांस कॉर्पोरल की रैंक प्रदान की गई।

इस अवसर पर सूबेदार भानु सिंह, लेफ्टिनेंट रवि शेखर सिंह, प्रो. वीरेंद्र सिंह, प्रो. संजय चतुर्वेदी, प्रो. सुजीत सिंह, प्रो. विनय दुबे, इंजीनियर झा, डॉ. एस.एन. मिश्रा, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. विजय सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. पीयूष सिंह, डॉ. अमृता सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

रैंक प्राप्त करने वाले कैडेटों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है। रैंक प्राप्त करना उनके प्रशिक्षण, परिश्रम और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button