जायसवाल TVS में नई बाइक का भव्य शुभारंभ, पहले दिन 21 ग्राहकों को मिली डिलीवरी…।
नए अवतार में लॉन्च हुई TVS Radeon, कीमत ₹74,150 से शुरू....।

गाजीपुर ।
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS मोटर की लोकप्रिय मोटरसाइकिल नई TVS Radeon का सोमवार को जायसवाल TVS, गाजीपुर में भव्य शुभारंभ किया गया। नए अवतार में पेश इस बाइक में आधुनिक LED हेडलाइट, नए इंडिकेटर, आकर्षक ग्राफिक्स और GTT (ग्लाइड थ्रू टेक्नोलॉजी) जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इस अवसर पर 21 नई मोटरसाइकिलों की डिलीवरी भी की गई।
जायसवाल TVS के प्रबंध निदेशक सुभीत कुमार जायसवाल ने बताया कि नई Radeon में 110 सीसी का दमदार इंजन, शानदार माइलेज, 18 इंच के बड़े टायर, मजबूत शॉक एब्जॉर्बर और लंबी आरामदायक सीट दी गई है। बाइक में मजबूत स्टील कैरियर और हुक जैसी उपयोगी सुविधाएं भी हैं। GTT तकनीक की मदद से कम रफ्तार पर बिना एक्सीलेरेटर दिए बाइक आसानी से आगे बढ़ती है, जिससे भीड़भाड़ वाले रास्तों और ट्रैफिक में इसे चलाना सुविधाजनक होता है।
उन्होंने कहा कि नई Radeon ग्रामीण सड़कों, खेती-किसानी, छोटे व्यापार और रोजमर्रा के आवागमन के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 74,150 रुपये रखी गई है।
त्योहारी ऑफर और आकर्षक पुरस्कार —
कंपनी की ओर से TVS दीपावली उत्सव के तहत ग्राहकों को कई आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इनमें न्यूनतम 10 हजार रुपये की गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू, 5 हजार रुपये से डाउन पेमेंट, 5.99 प्रतिशत से ब्याज दर और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत तक कैशबैक शामिल हैं। बाइक की बुकिंग पर आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं।
इसके अलावा 26 विजेताओं के लिए आयोजित लकी ड्रॉ में TVS Raider मोटरसाइकिल, LED टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन सहित कई पुरस्कार जीतने का अवसर मिलेगा।















