Blog

नवागत अधीक्षण अभियंता का विद्युत मजदूर पंचायत ने किया स्वागत….।

गाजीपुर ।

जिले के नवागत अधीक्षण अभियंता प्रवीण सिंह का विद्युत मजदूर पंचायत जनपद गाजीपुर के पदाधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष एवं अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता को पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने जिले की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने, लाइन लॉस कम करने तथा राजस्व वसूली बढ़ाने में विभाग को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारियों एवं मजदूरों से जुड़े विषयों के समाधान के लिए संगठन विभागीय अधिकारियों के साथ सकारात्मक एवं सहयोगात्मक समन्वय बनाए रखेगा।

विद्युत मजदूर पंचायत के जिला संरक्षक सुदर्शन सिंह ‘मामा’, जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा तथा मंडल अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने नवागत अधीक्षण अभियंता का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले की विद्युत व्यवस्था में और सुधार होगा।

नवागत अधीक्षण अभियंता प्रवीण सिंह ने भी संगठन के पदाधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विभागीय कार्यों में कर्मचारियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

स्वागत समारोह में सहस्रजित यादव, कैलाश यादव, अश्वनी सिंह, वेदांत त्रिपाठी, उमाशंकर सिंह, तेजस राज, प्रदीप कुमार, अजय विश्वकर्मा, रामदुलार यादव, सुनील सिंह, पंकज वर्मा, शशिकांत कुशवाहा, शशिकांत मौर्य सहित बड़ी संख्या में विद्युत कर्मचारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button