Blog

गाजीपुर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 8 वांछित और 48 वारंटी को किया गिरफ्तार…।

 

गाजीपुर ।

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धर-पकड़ अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने गुरुवार को 56 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के 48 वारंटी और आठ वांछित अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस की ओर से जारी थानावार विवरण के मुताबिक, बिरनो थाना पुलिस ने सबसे अधिक 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा गहमर में पांच, सुहवल और रेवतीपुर में चार-चार, सैदपुर में चार, जमानियां में तीन वांछित और एक वारंटी, नंदगंज में तीन तथा सादात में तीन वारंटियों की गिरफ्तारी हुई।

रामपुर मांझा में दो, भुड़कुड़ा में एक, दुल्लहपुर में एक वांछित, मुहम्मदाबाद में एक वांछित, करीमुद्दीनपुर में एक, भांवरकोल में एक, दिलदारनगर में एक, नगसर में दो, बहरियाबाद में दो वांछित, कासिमाबाद में एक वांछित और दो वारंटी, मरदह में एक तथा नोनहरा में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button