कासिमाबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार…।
बहादुरगंज ढाबे के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया 22 वर्षीय अभियुक्त, गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा...।

गाजीपुर ।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद थाना पुलिस ने सोमवार को नाबालिग से जुड़े मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई बहादुरगंज स्थित ढाबे के पास चेकिंग के दौरान की।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दूबे ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान मुकदमा संख्या 362/2026 से संबंधित अभियुक्त प्रेम कुमार (22 वर्ष) पुत्र अच्छेलाल राम को गिरफ्तार किया। वह बिरनो थाना क्षेत्र के पारा गांव का निवासी है।
अभियुक्त के खिलाफ कासिमाबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(1) और 351(3) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दूबे और थाना कासिमाबाद के हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।















