राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा में कलाकारों ने मंचन से जीवंत किया इतिहास…।
जखनिया विधायक बेदीराम की मौजूदगी में ऐतिहासिक नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों और साहित्यिक कृतियों पर आधारित नाटकों की हुई प्रस्तुति...।

गाजीपुर ।
शासन के निर्देश के क्रम में भारतेंदु नाटक अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा के अंतर्गत रविवार देर शाम ऑडिटोरियम हॉल में नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऐतिहासिक नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रनायकों और साहित्यिक कृतियों पर आधारित नाटकों का मंचन कर कलाकारों ने इतिहास, देशभक्ति और साहित्य की विविध छवियों को मंच पर प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर समवकार कला समिति की ओर से गुंजन शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में करीब 20 कलाकारों की टीम ने नाट्य प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपने अभिनय और मंचन के माध्यम से दर्शकों के समक्ष ऐतिहासिक प्रसंगों एवं साहित्यिक रचनाओं को जीवंत करने का प्रयास किया ।

कार्यक्रम में जखनिया के विधायक बेदीराम, भारतेंदु नाटक अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी हीरा बुद्धा, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय से विनोद कुमार, संस्कृति विभाग से शुभम कश्यप तथा पर्यटन अधिकारी रामकुमार मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा के माध्यम से ऐतिहासिक व्यक्तित्वों, स्वतंत्रता सेनानियों और साहित्यिक विरासत को रंगमंच के जरिए जनसामान्य तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।















