Blog

गाजीपुर के लाल ने बढ़ाया जिले का मान: स्पीड स्केटिंग में सानिध्य सिन्हा ने जीते 3 स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित…।

 

गाजीपुर।

जिले के मिश्रबाजार निवासी होनहार खिलाड़ी सानिध्य सिन्हा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। सानिध्य ने गौतम बुद्ध नगर में आयोजित *12वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप* में शानदार प्रदर्शन करते हुए *तीन स्वर्ण पदक* जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए स्केटर्स ने हिस्सा लिया था, लेकिन सानिध्य ने अपनी गति, संतुलन और तकनीक से सबको पीछे छोड़ दिया। लगातार तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है।

अब बेंगलुरु में दिखाएंगे जौहर —

इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही सानिध्य ने आगामी *दिसंबर में बेंगलुरु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता* के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए गाजीपुर का परचम लहराएंगे।

सानिध्य की इस उपलब्धि से परिवार, कोच, शुभचिंतकों और पूरे मिश्रबाजार क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button