Blog

जमानियां पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार….।

गाजीपुर, 2 अक्टूबर ।

जमानियां थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह कार्रवाई अभईपुर तिराहा स्थित माइनर नहर के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की थी 0।

पुलिस के अनुसार, जमानियां थाना क्षेत्र के बरेसर गांव निवासी वंश नारायण सहगल उर्फ विनीत कुमार (26) पुत्र लालबहादुर के खिलाफ जमानियां थाने में मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 351(3) में मुकदमा दर्ज है। वह इस मामले में वांछित चल रहा था।

बता दें कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ अभईपुर तिराहा स्थित माइनर नहर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

इस बाबत पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button