Blog

नगसर हाल्ट पुलिस ने 16 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार…।

 

गाजीपुर, 1 अक्टूबर ।

गाजीपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगसर हाल्ट पुलिस ने 16 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सोनकर के नेतृत्व में नगसर हाल्ट पुलिस टीम बुधवार को ग्राम असांव स्थित बाबा मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मृत्युंजय राय (30) पुत्र सच्चिदानंद राय, निवासी फातिमा विद्यालय के पास, ग्राम सिउरा बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद, गाजीपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से आठ बंडलों में रखा कुल 16 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा एक वीवो मोबाइल, एक आईफोन और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नगसर हाल्ट थाने में मु.अ.सं. 31/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं । पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button