
गाजीपुर ।
अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने बुधवार को भदौरा रेलवे स्टेशन के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 8 PM ब्रांड की 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भदौरा रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 8 PM ब्रांड की 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गणेश कुमार अकेला (39) पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण प्रसाद, निवासी पटेल नगर सोनारू, थाना फतुहा, जिला पटना, बिहार के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गहमर थाने में मु.अ.सं. 213/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।














