Blog

बीकापुर सदर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मनाया गया वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस…।

 

बीकापुर ( गाजीपुर )।

उच्च प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 8), बीकापुर सदर में बुधवार को वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सेवा और उनकी जरूरतों का ध्यान रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक सुधा दुबे ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सहयोग की भावना बनाए रखने की प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने बच्चों को बुजुर्गों के अनुभवों का महत्व समझाते हुए उनके प्रति आदर और सेवा भाव रखने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने प्रतिज्ञा का समापन कराते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उनके अनुभव और आशीर्वाद जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। हमें सदैव उनकी जरूरतों का ध्यान रखते हुए उनके प्रति सम्मान और सहयोग का भाव बनाए रखना चाहिए।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और रसोइया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवीय संवेदना और बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button