Blog

गांधी जयंती पर गाजीपुर पुलिस ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन….।

निरीक्षक गीता राय को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक, सफाईकर्मियों को वितरित किए गए कंबल...।

 

गाजीपुर, 2 अक्टूबर ।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गाजीपुर पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के जीवन-संघर्ष, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने तथा सत्य, अहिंसा, जनसेवा और कर्तव्यपरायणता के मूल्यों को अपने आचरण में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने निरीक्षक गीता राय को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, पुलिस विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को कंबल वितरित किए गए। इस पहल के माध्यम से उनके योगदान के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button